ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में बॉर्डर-2 ने धुरंधर को पछाड़ाः: तीन दिनों में मूवी ने 129.89 करोड़ रुपए कमाए, सनी-अहान ने दिया फैंस को दिया सरप्राइस

07 मार्च 2026
तीन दिनों में मूवी ने 129.89 करोड़ रुपए कमाए, सनी-अहान ने दिया फैंस को दिया सरप्राइस

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर-2 ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में फिल्म धुरंधर को पछाड़ दिया है। जहां धुरंधर मूवी का ओपनिंग वीकेंड में करीब 103 करोड़ रुपए कलेक्शन हुआ था तो वहीं, बॉर्डर-2 ने पहले हफ्ते के अंत में कुल 129.89 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 32.10 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 40.59 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, रविवार को फिल्म ने 57.20 करोड़ रुपए कमाए। देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंच रहे दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

तीन दिनों में मूवी ने 129.89 करोड़ रुपए कमाए, सनी-अहान ने दिया फैंस को दिया सरप्राइस

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म

बता दें कि फिल्म बॉर्डर-2, 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।

गैलेक्सी थिएटर पहुंचे सनी-अहान

रविवार को सनी देओल और अहान शेट्टी ने मुंबई के मशहूर गेयटी गैलेक्सी थिएटर में अचानक पहुंचकर फैंस को सरप्राइज दे दिया। दोनों अपनी फिल्म बॉर्डर-2 की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर पहुंचे। जैसे ही सनी और अहान बाहर आए, वहां मौजूद फैंस की भीड़ बहुत उत्साहित हो गई।

तीन दिनों में मूवी ने 129.89 करोड़ रुपए कमाए, सनी-अहान ने दिया फैंस को दिया सरप्राइस

सनी देओल की एंट्री पर लोगों ने बजाई ताली

इस दौरान थिएटर के अंदर भी जबरदस्त माहौल देखने को मिला। जो वीडियो सामने आए, उनमें देखा जा सकता है कि हॉल खचाखच भरा हुआ था और दर्शक तालियों और सीटियों से स्टार्स का वेलकम कर रहे थे। सनी देओल की एंट्री पर खासतौर से लोग खड़े होकर तालियां बजाने लगे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।