'HAPPY MOTHER'S DAY': मां पर बनी वे फिल्में जो आज भी लोगों के जेहन में बसी हैं, जानें मदर्स-डे पर सेलेब्स ने क्या बोला?

इस दुनिया में सबसे बड़ा स्थान मां को दिया गया है और आप चाहे कितने भी बड़े क्यों न हो जाए, अपनी मां के लिए बच्चे ही रहते हैं। वो जवान होने पर भी आपकी बच्चे की तरह ही चिंता करती हैं। हर कदम पर मां अपने तरीके से अपने बच्चे की मदद और सपोर्ट करती है। हर इंसान के लिए हर उम्र में मां की सलाह और सपोर्ट बहुत मायने रखती है। मां के बिना ऐसा लगता है जैसे कि हमारा अस्तित्व ही धमिल हो गया हो। मां जानती है कि उसके बच्चे के लिए क्या सबसे बेस्ट है और टॉप बॉलीवुड सिलेबिटीज की मां भी कुछ ऐसी ही हैं। यहां हम आपको मदर्स डे पर कुछ ऐसे टॉप एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपनी मां के बारे में खुलकर बात की।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण अपनी सफलता और खुशी का श्रेय हमेशा अपनी मां को देती हैं। फिल्म '83' में अपनी भूमिका के माध्यम से दीपिका ने अपनी मां के त्याग और योगदान को स्वीकार करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरी सबसे प्यारी अम्मा, मैंने यह फिल्म सिर्फ और सिर्फ तुम्हारे लिए की है! मैंने पहले भी यह कहा है और मैं इसे फिर से कहूंगी... हम सभी श्रेय और गौरव के साथ चले जाते हैं लेकिन जीवनसाथी और उसके परिवार के बलिदान पर हमेशा ध्यान नहीं दिया जाता है! #83thefilm में मेरा छोटा सा योगदान हर उस गृहिणी को पहचानना और स्वीकार करना है, जो अपने जीवनसाथी, अपने बच्चों और अपने परिवार के सपनों को अपने सपनों से आगे रखती है"।

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने बताया 'एक मां हमेशा हमारा पहला प्यार और हमारा आखिरी प्यार होती है, और एक बच्चे और मां से बडा कोई रिश्ता नहीं होता। हम जो कुछ भी हैं अपनी मां की वजह से हैं। और मुझे उम्मीद है कि मैं अपनी मां को हमेशा खुश, मुस्कुराता और सकारात्मक रख सकता हूं, और वह अपने पूरे जीवन का आनंद लेती हैं। वह मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

करीना कपूर
करीना कपूर कहती हैं कि 'मेरी मां उगता सूरज है। वह मेरी भगवान हैं। मां हमेशा मेरे और करिश्मा दोनों के लिए मार्गदर्शक रही हैं... मैं उनके बिना नहीं रह सकती। वह मेरी लाइफलाइन हैं। मैं हर दिन उनसे मिलने का समय निकालती हूं। सब कुछ उनके इर्द-गिर्द घूमता है। जब वह परेशान होती हैं, तो हर कोई परेशान होता है और जब वह खुश होती हैं, तो हर कोई खुश होता है। मैं अपनी मां की पूजा करती हूं। उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश बहुत अच्छे ढंग से की है।'

सारा अली खान
सारा अली खान हर मौके पर अपनी मां पर प्यार बरसाती हैं। अपनी मां के जन्मदिन पर, उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरे लिए चट्टान की तरह खड़े रहने, मेरा आईना बनने और मेरी आकांक्षा के लिए धन्यवाद। महिला दिवस पर, उन्होंने अपनी मां के लिखा, 'स्त्री का जो रूप आप हो, मैं उसका एक अंश होना चाहती हूं।'
मां पर बनीं वो शानदार फिल्में. जिन्हें अगर अब तक नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा है। इस खास मौके पर...
माताओं के व्यक्तिव में काफी बदलाव आए। आजकल की मां भले ही सुपरकूल और आधुनिक हो गई है लेकिन अपने बच्चों पर वो जरा भी खरोंच बर्दाश्त नहीं कर सकती। हम ऐसे तो मां के लिए प्यार जताने के लिए कोई दिन नहीं होता लेकिन फिर भी हर साल पूरा देश मई माह के दसरे रविवार को 'मदर्स डे' सेलिब्रेट करता बॉलीवुड की मां की बात न हो, यह कैसे हो सकता है। सिनेमा की दनिया में जिस तरह से मदर इंडिया से लेकर मॉम तक हमने देख ली. उसी तरह से असल जिंदगी में भी बॉलीवुड में मां पर बनी ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में आपको बताने जा रहे है. जिसे अगर आपने अब तक न देखा हो तो अब देख लीजिए।

मदर इंडिया (1957)
शायद ही कोई इस फिल्म को भुला पाएगा। महबूब खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'मदर इंडिया' में नरगिस ने एक लाचार मां की भूमिका निभाई थी। जो अपने बच्चों के लिए दुनिया से लड़ती है। इस फिल्म में मां का किरदार बड़ा ही दुख भरा था। जिसे देख हर किसी की आंखों में आंसू आ गए थे। इस फिल्म में एक मां का अपने बेटों के लिए समर्पण दर्शकों को काफी पसंद आया था। उस समय के दर्शकों ने ऐसी दुखियारी मां को स्वीकार किया था और फिल्म सुपरहिट हो गई थी।

मां (1976)
'मदर इंडिया' के बाद आई धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म 'मां'। 19 साल बाद इस फिल्म में निरूपा रॉय ने मां का रोल निभाया था। इस फिल्म में सर्कस का एक हाथी इस मां को कुचल देता है। तब धर्मेंद्र अपनी मां की मौत का बदला लेने के लिए एक-एक कर सर्कस के सारे जानवरों को मार देते हैं। इस फिल्म में एक बेटा अपनी मां की मौत का बदला लेता दिखाई दिया था। बेटा काफी संस्कारी था।

मां (1992)
16 साल बाद एक और फिल्म 'मां' आई। जिसका अंदाज थोड़ा अग्रेसिव नजर आया है। इसमें जया प्रदा 'मां' के रोल में नजर आई थीं। हालांकि, यह एक हॉरर फिल्म थी। जया प्रदा एक बच्चे को जन्म देते ही मर जाती हैं। फिर कुछ विलेन उनके बेटे को मारने की कोशिश करते हैं। तब जया आत्मा बनकर अपने बच्चे की रक्षा करती नजर आती हैं। फिल्म के हीरो जीतेंद्र हैं। मां अपने बच्चे के लिए बदला लेती है और उन्हें मार देती है। यहां पर मां की ममता और बदला साथ-साथ दिखाया गया है।

लिसन अमाया (2013)
फिल्म 'लिसन अमाया' बेहद आधुनिक कहानी है, उस महिला के बारे में जो जवान बेटी की मां होने के साथ एक जीवंत और भावुक औरत भी है। जिसकी अपनी एक अलग जिंदगी है, जो उसकी 22 साल की लेखक बेटी अमाया की परवरिश और जिम्मेदारी से हट कर है। पारिवारिक जीवन के साथ कामकाजी जीवन का बैलेंस बिठाने के लिए स्ट्रगल कर रही अमाया की मां किसी को डेट भी कर रही है। फिल्म में दीप्ति नवल, फारुख शेख, अमाला अक्किनेनी और स्वरा भास्कर लीड रोल में हैं।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।










