दिल्ली में नहीं होगा कान्ये वेस्ट का मेगा कॉन्सर्ट: सुरक्षा कारणों से कैंसिल हुआ शो, फैंस को मिलेगा पूरा रिफंड

कान्ये वेस्ट का भारत में होने वाला पहला कॉन्सर्ट कैंसिल हो गया। यह शो 23 मई को नई दिल्ली में होना था। कॉन्सर्ट जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाना था। फैंस लंबे समय से इस इवेंट का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब आयोजकों ने अचानक बड़ा फैसला लिया है।
इवेंट ऑर्गनाइजर्स ने शुक्रवार को आधिकारिक बयान जारी किया। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कॉन्सर्ट रद्द होने की जानकारी दी। बयान में कहा गया कि प्रशासनिक निर्देशों के चलते शो संभव नहीं है। आयोजकों ने सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। ऐसे में लाइव इवेंट कराना जोखिम भरा हो सकता था।
पहले भी बदली गई थी कॉन्सर्ट की तारीख
कान्ये वेस्ट का यह शो पहले 29 मार्च तय था। बाद में कॉन्सर्ट को रीशेड्यूल कर 23 मई किया गया। आयोजकों का दावा था कि यह भारत के सबसे बड़े लाइव शो में शामिल होता। कई महीनों से इसकी तैयारियां चल रही थीं। सोशल मीडिया पर भी शो को लेकर बड़ा प्रमोशन हुआ। लेकिन अंतिम समय में इवेंट रोकना पड़ा।
फैंस को मिलेगा टिकट का पूरा पैसा
ऑर्गनाइजर्स ने टिकट खरीदारों को राहत भी दी है। बयान में कहा गया कि सभी लोगों को पूरा रिफंड मिलेगा। रिफंड उसी पेमेंट मोड में वापस किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि नई तारीख पर बातचीत जारी है। कान्ये वेस्ट की टीम के साथ लगातार चर्चा चल रही। हालांकि नई डेट और वेन्यू अभी तय नहीं हुए।
2003 में मिली थी कान्ये वेस्ट को पहचान
कान्ये वेस्ट को साल 2003 में बड़ी पहचान मिली थी। उनका गाना थ्रू द वायर काफी लोकप्रिय हुआ था। इसके बाद 2004 में उनका पहला एल्बम रिलीज हुआ। धीरे-धीरे वह दुनिया के बड़े रैप आर्टिस्ट बन गए। उनके कई गाने ग्लोबल चार्ट्स में टॉप पर रहे।
‘नाइज इन पेरिस’ और ‘हरिकेन’ जैसे हिट गाने
कान्ये वेस्ट के कई गाने दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। इनमें नाइज इन पेरिस, बाउंड 2 और हरिकेन शामिल हैं। उनकी लाइव परफॉर्मेंस को लेकर युवाओं में खास क्रेज रहता है। भारत में भी बड़ी संख्या में फैंस मौजूद हैं। यही वजह थी कि कॉन्सर्ट को लेकर भारी उत्साह दिखा।
शकीरा का इंडिया टूर भी हो चुका पोस्टपोन
इससे पहले शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट भी पोस्टपोन हुआ था। उनका “फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट” अप्रैल में प्रस्तावित था। मुंबई और दिल्ली में लाइव शो होने वाले थे। लेकिन मिडिल ईस्ट तनाव के कारण इवेंट टाल दिया गया। आयोजकों ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था।
सुरक्षा को बताया गया सबसे बड़ा मुद्दा
शकीरा कॉन्सर्ट के आयोजकों ने भी आधिकारिक बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि फैंस और टीम की सुरक्षा जरूरी है। जियो पॉलिटिकल तनाव को देखते हुए शो टाला गया। नई तारीखों पर अब भी काम जारी है। हालांकि अब तक नए शेड्यूल की घोषणा नहीं हुई।
महंगी टिकटों को लेकर चर्चा में रहा शो
शकीरा के कॉन्सर्ट की टिकट काफी महंगी थीं। मुंबई शो का सबसे महंगा पास 32 हजार रुपए का था। इसमें टैक्स और बुकिंग फीस भी शामिल थी। वहीं वीआईपी सेक्शन की टिकट 14 हजार रुपए से ज्यादा थी। दिल्ली शो की टिकटें भी काफी महंगी रखी गई थीं। इसके बावजूद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।










