‘धुरंधर’ के अनकट वर्जन पर बढ़ा क्रेज: हाईकोर्ट की जांच के बीच ओटीटी पर होगी स्ट्रीमिंग, पांच जून को ओटीटी पर रिलीज होगी धुरंधर 2

1 घंटा पहले
हाईकोर्ट की जांच के बीच ओटीटी पर होगी स्ट्रीमिंग, पांच जून को ओटीटी पर रिलीज होगी धुरंधर 2

अभिनेता रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म धुरंधर एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म का नया और अनकट वर्जन ‘धुरंधर रॉ एंड अनदेखा’ 22 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की है। खास बात यह है कि यह वर्जन बिना किसी कट के रिलीज किया जा रहा है, जिससे दर्शकों में इसे लेकर उत्साह और बढ़ गया है। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

पिछले वर्ष 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इसके बाद 30 जनवरी को इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था, लेकिन अब दर्शकों को फिल्म का नया और पहले से ज्यादा विस्तृत वर्जन देखने का मौका मिलेगा। मेकर्स का दावा है कि इस वर्जन में कई ऐसे सीक्वेंस और एक्शन सीन शामिल किए गए हैं, जिन्हें थिएटर रिलीज के दौरान हटा दिया गया था। यही वजह है कि ‘धुरंधर रॉ एंड अनदेखा’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है।

‘धुरंधर 2’ को लेकर कानूनी विवाद तेज

फिल्म की स्ट्रीमिंग ऐसे समय में हो रही है, जब इसके दूसरे पार्ट धुरंधर 2 को लेकर कानूनी विवाद गहराता जा रहा है। दिल्ली हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में सेना और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां दिखाई गई हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। यह याचिका सशस्त्र सीमा बल के हेड कांस्टेबल दीपक कुमार की ओर से दाखिल की गई है। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सीबीएफसी से जवाब मांगा है। अदालत ने निर्देश दिया है कि यह जांच की जाए कि कहीं फिल्म में ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन तो नहीं हुआ। कोर्ट ने कहा कि भले ही फिल्म काल्पनिक कहानी पर आधारित हो, लेकिन सुरक्षा बलों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेना जरूरी है।

‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट भी घोषित

इसी बीच मेकर्स ने ‘धुरंधर: द रिवेंज रॉ एंड अनदेखा’ की स्ट्रीमिंग डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म का प्रीमियर चार जून को शाम सात बजे किया जाएगा, जबकि पांच जून से इसे विशेष रूप से जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है और दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

3000 करोड़ क्लब में पहुंची भारतीय फ्रेंचाइजी

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया है। इसके साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे पार्ट ने भारत में करीब 1145 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन और दुनिया भर में लगभग 1797 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं पहले पार्ट ने वैश्विक स्तर पर 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया था। फिल्म की सफलता ने भारतीय सिनेमा के बड़े प्रोजेक्ट्स को नई दिशा देने का काम किया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

वेबसाइट पर ही पढ़ें