15 मई को रिलीज होगी ‘पति पत्नी और वो 2’: 35 करोड़ में बिके ब्रॉडकास्ट राइट्स, कॉमेडी का फुल डोज तैयार

27 अप्रैल 2026
35 करोड़ में बिके ब्रॉडकास्ट राइट्स, कॉमेडी का फुल डोज तैयार

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म पति पत्नी और वो 2 जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में आएगी। रिलीज डेट सामने आते ही दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गया है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। इसके बाद एक गाना भी सामने आया। दोनों को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को हल्की-फुल्की कॉमेडी और रिलेशनशिप ड्रामा के रूप में पेश किया जा रहा है।

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। इसके अलावा विजय राज भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। पूरी स्टार कास्ट को देखते हुए फिल्म से अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है।

35 करोड़ में बिके राइट्स

फिल्म रिलीज से पहले ही अच्छी कमाई कर चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसके ब्रॉडकास्ट और डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स करीब 35 करोड़ रुपए में बिके हैं। जी स्टूडियोज ने फिल्म के वर्ल्डवाइड राइट्स खरीदे हैं। इनमें भारत के राइट्स करीब 27 करोड़ रुपए में और ओवरसीज राइट्स लगभग आठ करोड़ रुपए में तय हुए हैं। यह आंकड़ा फिल्म के प्रति इंडस्ट्री के भरोसे को दिखाता है।

बड़ी रिलीज की तैयारी

मेकर्स फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि 15 मई को फिल्म सोलो रिलीज होगी। यानी किसी बड़ी फिल्म से क्लैश नहीं होगा। इससे फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा फायदा मिल सकता है। सिनेमाघरों के मालिक भी इस फिल्म को लेकर पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म फैमिली एंटरटेनर साबित हो सकती है।

तीन हीरोइनों के बीच फंसे आयुष्मान

फिल्म की कहानी कॉमिक कन्फ्यूजन पर आधारित है। टीजर में आयुष्मान ‘प्रजापति पांडे’ के किरदार में दिखे थे। इस बार उनका कैरेक्टर पहले से ज्यादा उलझनों में फंसा नजर आएगा। दिलचस्प बात यह है कि वह एक या दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंसे हुए हैं। यही स्थिति फिल्म में हंसी का बड़ा कारण बनेगी। कहानी रिश्तों के बीच आने वाली अजीब और मजेदार परिस्थितियों को दिखाएगी।

हिट फ्रेंचाइजी का सीक्वल

यह फिल्म 2019 में आई हिट फिल्म पति पत्नी और वो का सीक्वल है। पहले पार्ट में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे नजर आए थे। उस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब मेकर्स ने सीक्वल में पूरी स्टार कास्ट बदल दी है और नई कहानी के साथ दर्शकों के सामने आ रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदें

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म को अच्छा ओपनिंग मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर फिल्म भारत में करीब 65 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लेती है, तो डिस्ट्रीब्यूटर्स की लागत निकल जाएगी। इसके बाद फिल्म मुनाफे में आ सकती है।

एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज

कुल मिलाकर ‘पति पत्नी और वो 2’ एक हल्की-फुल्की, फैमिली फ्रेंडली और एंटरटेनिंग फिल्म होने वाली है। इसमें कॉमेडी, ड्रामा और रिलेशनशिप की उलझनों का मिश्रण देखने को मिलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाती है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।