कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी: बोले- गलती हुई; एक मौका और दें, 370 बिरयानी को लेकर बढ़ा विवाद

बोले- गलती हुई; एक मौका और दें, 370 बिरयानी को लेकर बढ़ा विवाद

चर्चित ‘370 बिरयानी’ विवाद को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। शनिवार को जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के दौरान हुई घटनाओं को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था। उनकी चूक से कई लोगों की भावनाएं आहत हुईं। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से इस विषय पर अपनी बात रखना चाहते थे। लेकिन उनका सोशल मीडिया अकाउंट निलंबित होने के कारण ऐसा नहीं कर पाए।

प्रणित मोरे ने कहा कि विवादित वीडियो सामने आने के बाद उन्हें लगातार आलोचनाओं और नफरत का सामना करना पड़ा। उन्होंने माना कि लोगों की नाराजगी उचित है। वे अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट रहे हैं। उनके अनुसार, कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में मौजूद एक व्यक्ति ने कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उस समय माहौल ऐसा था कि वे सही निर्णय नहीं ले सके और स्थिति को समय रहते नियंत्रित नहीं कर पाए।

‘मुझे उसी वक्त हस्तक्षेप करना चाहिए था’

कॉमेडियन ने कहा कि उन्हें उसी समय आपत्तिजनक टिप्पणियों का विरोध करना चाहिए था या संबंधित व्यक्ति को रोकना चाहिए था। ऐसा न करने के कारण अनजाने में उस टिप्पणी को एक मंच मिल गया। जिससे विवाद और बढ़ गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस गलती के लिए वह क्षमा मांगते हैं। जिन लोगों की भावनाएं प्रभावित हुई हैं, उनसे खेद व्यक्त करते हैं।

कानूनी प्रक्रिया में सहयोग का दावा

प्रणित मोरे ने बताया कि मामले में चल रही कानूनी प्रक्रिया में वह संबंधित अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम ने उन्हें आत्ममंथन का अवसर दिया है। भविष्य में वे अपने कंटेंट और प्रस्तुतिकरण को लेकर अधिक जिम्मेदारी बरतेंगे। वीडियो के अंत में उन्होंने लोगों से एक और अवसर देने की अपील की। प्रणित ने कहा कि वह अपनी गलतियों से सीख रहे हैं। भविष्य में बेहतर और संवेदनशील सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।