‘काला हिरण’ पर बढ़ा विवाद: अमित जानी का दावा- यह सलमान खान की बायोपिक नहीं, लीगल नोटिस पर फिल्म निर्माता का जवाब

11 घंटे पहले
अमित जानी का दावा- यह सलमान खान की बायोपिक नहीं, लीगल नोटिस पर फिल्म निर्माता का जवाब

फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अभिनेता सलमान खान की लीगल टीम द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद फिल्म के निर्माता अमित जानी ने सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। न ही पूरी कहानी अभिनेता के नजरिए पर आधारित है। अमित जानी का कहना है कि फिल्म का मुख्य उद्देश्य बिश्नोई समाज के संघर्ष, उनकी सांस्कृतिक विरासत और वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनके समर्पण को सामने लाना है।

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में अमित जानी ने आरोप लगाया है। सलमान खान की लीगल टीम की ओर से नोटिस भेजकर फिल्म की रिलीज और उसके प्रचार-प्रसार पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि 20 जून को प्रस्तावित टीजर रिलीज को रोकने की मांग की जा रही है। जबकि फिल्म का विषय कहीं अधिक व्यापक है। जानी के अनुसार, फिल्म में सलमान खान से जुड़े घटनाक्रम केवल कहानी का एक हिस्सा हैं। पूरी पटकथा को किसी एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द नहीं बुना गया है।

नोटिस में इमेज और कानूनी प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की ओर से लॉ फर्म के माध्यम से कास्टिंग डायरेक्टर को कानूनी नोटिस भेजा गया है। नोटिस में फिल्म के निर्माण और प्रमोशनल गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की गई है। सलमान की कानूनी टीम का तर्क है। फिल्म कथित रूप से काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित प्रतीत होती है। इससे अभिनेता की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही, इससे संबंधित कानूनी प्रक्रियाओं पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि अभिनेता ने अपने नाम, पहचान या उनसे जुड़े किसी भी कथित घटनाक्रम के उपयोग की कोई अनुमति नहीं दी है। ऐसे में फिल्म के प्रचार और प्रस्तुति को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। हालांकि फिल्म निर्माताओं का कहना है कि उनकी प्रस्तुति किसी व्यक्ति विशेष की जीवनी नहीं, बल्कि व्यापक सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भों पर आधारित है।

20 जून को प्रस्तावित है टीजर रिलीज

हाल ही में फिल्म काला हिरण का पोस्टर जारी किया गया था। जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गई। निर्माताओं ने घोषणा की थी कि फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में काला हिरण प्रकरण से जुड़े विवादों और उससे उपजे घटनाक्रमों को सिनेमाई रूप में प्रस्तुत किया गया है। हालांकि फिल्म की स्टारकास्ट और मुख्य कलाकारों को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है। फिल्म को लेकर बढ़ते विवाद के बीच अब सभी की नजरें आगामी कानूनी और सिनेमाई घटनाक्रमों पर टिकी हुई हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।