सलमान खान ने संभाली सुलह की कमान: रणवीर-फरहान के बीच चल रहा विवाद, पैचअप की कोशिशें तेज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अभिनेता रणवीर सिंहऔर फिल्म निर्माता फरहान अख्तरके बीच बढ़ते विवाद को शांत कराने के लिए पहल की है। फिल्म ‘डॉन थ्री’ से रणवीर सिंह के अचानक बाहर होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ था। जो अब इंडस्ट्री में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन नोटिस जारी कर दिया था। जिसके बाद विवाद और गहरा हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने निजी स्तर पर दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि सलमान ने रणवीर और फरहान दोनों से फोन पर अलग-अलग बात की है। पूरे विवाद को समझने का प्रयास किया है। सलमान ने दोनों को समझाया कि बड़े प्रोजेक्ट्स में रचनात्मक मतभेद होना सामान्य बात है। इसे व्यक्तिगत विवाद का रूप देना इंडस्ट्री के लिए ठीक नहीं है। सूत्रों का कहना है कि सलमान ने फरहान अख्तर को सलाह दी है। वह इस मुद्दे को ज्यादा आगे न बढ़ाएं और पेशेवर रिश्तों को प्राथमिकता दें।
‘डॉन थ्री’ छोड़ने के बाद बढ़ा विवाद
सूत्रों के अनुसार, रणवीर सिंह के फिल्म ‘डॉन थ्री’ से अलग होने के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट और अभिनेता के बीच संबंधों में तनाव बढ़ गया है। प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर पहले ही भारी खर्च किया जा चुका था। सेट डिजाइन, शूटिंग प्लानिंग और अन्य तैयारियों में करोड़ों रुपए लगाए गए थे। इसी कारण कंपनी की ओर से मुआवजे की मांग रखी गई थी। वहीं रणवीर सिंह की टीम का कहना है कि अभिनेता को लगा कि उनके करियर के कठिन दौर में प्रोडक्शन हाउस का पूरा समर्थन उन्हें नहीं मिल रहा था। इंडस्ट्री में यह चर्चा भी रही कि फिल्म के लिए दूसरे कलाकारों के नामों पर विचार किया जा रहा था। जिससे रणवीर असहज हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक, स्क्रिप्ट और फिल्म की क्रिएटिव दिशा को लेकर भी रणवीर पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे।
सलमान ने भविष्य में साथ काम करने की दी सलाह
रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान ने दोनों पक्षों से विवाद को खत्म कर भविष्य में फिर साथ काम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में रिश्तों का मजबूत बने रहना बेहद जरूरी है। किसी भी मतभेद को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है। सलमान की इस पहल के बाद इंडस्ट्री में उम्मीद जताई जा रही है कि रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहा तनाव जल्द खत्म हो सकता है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह की ओर से एक्सेल एंटरटेनमेंट को आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए प्रस्ताव भी दिया गया था। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच अब तक अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में सलमान खान की मध्यस्थता इस विवाद को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकती है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









