बस्ती में निर्माणाधीन डिस्टिलरी में घुसकर हंगामा: रंगदारी मांगने पर 11 पर केस दर्ज, प्रबंधन ने लगाए गंभीर आरोप

बस्ती|8 घंटे पहले
रंगदारी मांगने पर 11 पर केस दर्ज, प्रबंधन ने लगाए गंभीर आरोप

रुधौली थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन अनीता डिस्टिलरीज में घुसकर हंगामा करने, काम रुकवाने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रुधौली थाना क्षेत्र के दसिया गांव में बन रही अनीता डिस्टिलरीज के प्रबंधक दिलीप यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि संतोष वर्मा अपने लगभग 10 साथियों के साथ निर्माणाधीन फैक्ट्री परिसर में पहुंचा। आरोप है कि सभी लोग जबरन परिसर में घुस गए और वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों तथा मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। साथ ही निर्माण कार्य तत्काल बंद करने का दबाव बनाया। पीड़ित के विरोध करने पर दबंगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

निर्माण गिराने और अवैध वसूली की दी धमकी

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने चेतावनी दी कि यदि फैक्ट्री का निर्माण नहीं रोका गया तो ट्रैक्टर से दीवार और अन्य निर्माणाधीन ढांचे को गिरा दिया जाएगा। इसके अलावा फैक्ट्री प्रबंधन से अवैध वसूली की मांग करने और लगातार धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रुधौली पुलिस ने दिलीप यादव की शिकायत पर संतोष वर्मा और उसके 10 अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।