आठ माह की गर्भवती नवविवाहिता ने किया सुसाइड: घर के भीतर फंदे से लटकी मिली बॉडी, एक साल पहले हुई थी शादी

बस्ती|
घर के भीतर फंदे से लटकी मिली बॉडी, एक साल पहले हुई थी शादी

परशुरामपुर थाना क्षेत्र के खंडवा कुंवर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई। जहां आठ माह की गर्भवती नवविवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना में गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु, दोनों की मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार खंडवा कुंवर गांव निवासी 27 वर्षीय प्रियंका, पत्नी अजय कुमार प्रजापति अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिलीं। परिजनों की नजर पड़ते ही उन्हें तत्काल नीचे उतारा गया। लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के मुताबिक प्रियंका का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था। वह आठ माह की गर्भवती थी। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और गांव में मातम पसरा हुआ है।

पारिवारिक विवाद की आशंका

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने बताया कि बॉडी का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। जिससे घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।