फायरिंग करने वाले आरोपी खुलेआम फरार: CCTV फुटेज के बाद भी पुलिस बेबस, 24 घंटे बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं

बस्ती|1 घंटा पहले
CCTV फुटेज के बाद भी पुलिस बेबस, 24 घंटे बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं

रौतापार मोहल्ले में घर के बाहर फायरिंग की घटना से दहशत फैली थी। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। फुटेज में आरोपियों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। इसके बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 4:50 बजे बाइक पर सवार तीन युवक रौतापार निवासी मुकेश श्रीवास्तव के घर के बाहर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने पहले घर के सामने खड़े होकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद दो राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने का प्रयास किया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग भी सहम गए। क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

पीड़ित परिवार द्वारा घर पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में तीनों युवक बाइक से आते, घर के सामने रुकते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज करने का दावा किया। एक दिन बाद भी आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आरोपियों की तस्वीरें और गतिविधियां कैमरे में स्पष्ट रूप से दर्ज हैं, तब भी गिरफ्तारी न होना कई सवाल खड़े करता है। लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

घटना के बाद से पीड़ित परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है। परिवार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से उनके मन में लगातार डर बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मोतीचंद ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया है। जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।