बस्ती में एडीएम का अर्दली सस्पेंड: रिश्वत का ऑडियो वायरल होने पर कार्रवाई, दोषी के खिलाफ तैयार होगा आरोप-पत्र

बस्ती|
रिश्वत का ऑडियो वायरल होने पर कार्रवाई, दोषी के खिलाफ तैयार होगा आरोप-पत्र

भ्रष्टाचार के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पंचायतराज विभाग ने एडीएम के अर्दली के रूप में संबद्ध सफाईकर्मी जयसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई रिश्वत लेने की कथित स्वीकारोक्ति वाले एक ऑडियो के सामने आने के बाद की गई। जिला पंचायतराज अधिकारी घनश्याम सागर ने मामले को प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचार मानते हुए विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जयसिंह वर्तमान में एडीएम के साथ अर्दली के रूप में कार्यरत था। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह माना गया कि उसने अपने शासकीय पद और दायित्व का दुरुपयोग कर अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास किया। विभाग का कहना है कि इस तरह का आचरण उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के अनुरूप नहीं है। इससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर जनविश्वास प्रभावित होता है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

निलंबन अवधि के दौरान जयसिंह को एडीओ पंचायत, विक्रमजोत कार्यालय से संबद्ध किया गया है। पूरे प्रकरण की विभागीय जांच सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी रेखा मौर्या को सौंपी गई है। उन्हें नियमानुसार आरोप-पत्र तैयार कर सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।