बस्ती में मिली युवक की बॉडी: सिर पर मिले चोट के निशान, खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने देखी बॉडी

बस्ती|1 घंटा पहले
सिर पर मिले चोट के निशान, खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने देखी बॉडी

लालगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक की बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बॉडी पर विशेष रूप से सिर के हिस्से में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। जिसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार बानपुर मार्ग स्थित कटया पंडित गांव के समीप गुरुवार सुबह हड़कंप मच गया। खेतों की ओर जा रहे कुछ ग्रामीणों की नजर बंधे के नीचे पड़े एक युवक की बॉडी पर पड़ी। बॉडी पूरी तरह नग्न अवस्था में थी। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को भी तत्काल सूचना दी गई।

घटनास्थल पर जुटी भीड़

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर बॉडी मिली है। वहां ऐसी घटना होना सामान्य नहीं है। कई लोगों का मानना है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई होगी। बाद में बॉडी की पहचान छिपाने या साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से यहां लाकर फेंक दिया गया होगा। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। सूचना मिलने पर लालगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस टीम मृतक की पहचान कराने के साथ-साथ उसके यहां तक पहुंचने की परिस्थितियों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल से मिले संभावित साक्ष्यों को भी सुरक्षित किया गया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वहीं, पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी भी जुटा रही है। जिससे मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। थानाध्यक्ष विनय पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया सिर पर चोट के निशान मिले है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही की जा सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। हर संभावित पहलू पर पड़ताल की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।