बस्ती में सीएम अवॉर्ड के लिए 1187 ग्राम पंचायतों से आवेदन: 31 जुलाई तक मिलेगा मौका, विजेता पंचायत को मिलेगा 35 लाख रुपये

बस्ती|1 घंटा पहले
31 जुलाई तक मिलेगा मौका, विजेता पंचायत को मिलेगा 35 लाख रुपये

बस्ती जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले की सभी 1187 ग्राम पंचायतें इस योजना में भाग ले सकेंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को राज्य स्तर पर 35 लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को 31 जुलाई तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन करना होगा। पंचायतों का मूल्यांकन शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, महिला सुरक्षा और रोजगार समेत कुल नौ निर्धारित विकास मानकों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन मिलने के बाद जिला स्तरीय समिति विकास कार्यों का परीक्षण और सत्यापन करेगी। पात्र पंचायतों की संस्तुति शासन को भेजी जाएगी, जहां अंतिम चयन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुरस्कार से होंगे सम्मानित

योजना के तहत राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायत को 35 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। दूसरे स्थान पर 30 लाख, तीसरे को 20 लाख, चौथे को 15 लाख और पांचवें स्थान पर रहने वाली पंचायत को 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस धनराशि का उपयोग गांवों में आय बढ़ाने वाली योजनाओं और स्थायी विकास कार्यों पर किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें 31 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं। जांच और सत्यापन के बाद पात्र प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे, जिसके आधार पर चयनित पंचायतों को मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।