बस्ती में मामूली विवाद बना जानलेवा: बांस के वार से अधेड़ की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जिले के कलवारी थाना क्षेत्र स्थित कलवारी मुस्तहकम गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई। गांव के मुख्य प्रवेश द्वार के पास हुए विवाद के दौरान बांस के टुकड़े से किए गए हमले में मोहम्मद शमी (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। वहीं मृतक के परिजनों में शोक और आक्रोश व्याप्त है।
विवाद के बाद हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, मोहम्मद शमी का गांव के ही राजकुमार प्रजापति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते उग्र झड़प में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान राजकुमार ने बांस के टुकड़े से मोहम्मद शमी पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण शमी मौके पर ही गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही कलवारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









