हरैया में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन: सार्वजनिक भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, सड़क किनारे बने अवैध निर्माण ध्वस्त

बस्ती|10 घंटे पहले
सार्वजनिक भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, सड़क किनारे बने अवैध निर्माण ध्वस्त

हरैया कस्बे में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। सार्वजनिक भूमि और सड़क किनारे किए गए कब्जों पर बुलडोजर कार्रवाई की। नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सड़क की भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाया। अभियान के दौरान बुलडोजर की मदद से टीनशेड, अस्थायी ढांचे, दुकानों के आगे बढ़ाए गए हिस्से और अन्य अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

अतिक्रमण हटाओ अभियान की सूचना मिलते ही कई लोगों ने स्वयं ही अपने कब्जे हटाने शुरू कर दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को स्पष्ट रूप से बताया कि सार्वजनिक मार्ग, सरकारी भूमि और सड़क की सीमा में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि अवैध कब्जों के कारण यातायात प्रभावित होता है। आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

अतिक्रमण मुक्त होगा कस्बा

अभियान के दौरान नगर पंचायत और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने लोगों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। प्रशासन ने कहा कि जिन लोगों ने सरकारी भूमि या सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया। उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार कस्बे और नगर क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पूरा अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।