बस्ती में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: मारपीट के बाद अधेड़ की मौत, गवाही को लेकर बढ़ा तनाव

बस्ती|1 घंटा पहले
मारपीट के बाद अधेड़ की मौत, गवाही को लेकर बढ़ा तनाव

लालगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल और पीएसी की तैनाती कर दी है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन से जुड़े एक मामले में बैनामे की गवाही को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इसी दौरान हुई मारपीट में लक्ष्मिन नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मौत की खबर के बाद बढ़ा तनाव

लक्ष्मिन की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित परिजनों और समर्थकों ने कथित आरोपी पक्ष के घर के बाहर विरोध जताना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और सीनियर अफसर तत्काल मौके पर पहुंच गए।

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत और क्षेत्राधिकारी रुधौली ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए। पुलिस ने मृतक की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस और पीएसी के जवानों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।