विवाहिता ने पति समेत चार पर दर्ज कराया केस: खर्च मांगने पर बढ़ा उत्पीड़न, रेप और प्रताड़ना के लगाए गंभीर आरोप

बस्ती|
खर्च मांगने पर बढ़ा उत्पीड़न, रेप और प्रताड़ना के लगाए गंभीर आरोप

दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति, ससुर, देवर और सास पर गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। घरेलू खर्च और अपने अधिकारों की मांग करने पर उसके साथ मारपीट की गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उत्पीड़न में सहयोग किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।

पीड़िता के अनुसार, उसके पति आवेश ने लंबे समय से घरेलू खर्च देने से इनकार कर रखा था। जब भी उसने खर्च की मांग की, उसके साथ मारपीट की जाती थी और मानसिक दबाव बनाया जाता था। महिला का आरोप है कि इसी दौरान उसके ससुर अली कमर और देवर मोहम्मद अल्तमश ने कई बार उसके साथ जबरन रेप किया। सामाजिक बदनामी और पारिवारिक दबाव के कारण वह लंबे समय तक चुप रही। लेकिन लगातार बढ़ते उत्पीड़न के चलते अंततः उसने कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया।

शिकायत न करने का बनाया दबाव

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि जब उसने परिवार के अन्य सदस्यों से मदद और न्याय की अपेक्षा की। तब उसकी सास सबनम सिद्दीकी ने उसका समर्थन करने के बजाय उसे प्रताड़ित किया। सास ने शिकायत न करने का दबाव बनाया। पीड़िता का आरोप है कि पूरे परिवार ने मिलकर उसे भय और दबाव में रखने की कोशिश की।

पुलिस ने शुरू की जांच

दुबौलिया पुलिस ने पति आवेश, ससुर अली कमर, देवर मोहम्मद अल्तमश और सास सबनम सिद्दीकी के खिलाफ रेप, मारपीट, प्रताड़ना और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।