बस्ती में सांप डसने से बुजुर्ग की मौत: मछली पालन की देखरेख के लिए पोखरे पर थे गए, जांच के बाद डॉक्टरों ने किया मृत घो​षित

बस्ती|
मछली पालन की देखरेख के लिए पोखरे पर थे गए, जांच के बाद डॉक्टरों ने किया मृत घो​षित

रुधौली में पोखरे की रखवाली करने गए बुजुर्ग की सांप के डसने से मौत हो गई। वह नगर पंचायत के कामता प्रसाद नगर वार्ड के गिधार स्थित पोखरे पर मछली पालन की देखरेख के लिए गए थे। रात में किसी समय सांप ने उनके पैर में डस लिया। सुबह परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

शहीद कीर्तिकर निषाद नगर वार्ड निवासी पलटू राम रोजाना की तरह पोखरे की रखवाली करने गए थे। उनके बेटे राहुल ने मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोग गिधार स्थित पोखरे पर पहुंचे। वहां पलटू राम बेहोशी की हालत में पड़े मिले।

शरीर पर दिखे कालेपन के निशान

परिजनों के मुताबिक पलटू राम के मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर पर कालेपन के निशान थे। पैर से खून भी निकल रहा था। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी रुधौली लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया

बुजुर्ग की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर रुधौली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस की ओर से पोस्टमॉर्टम समेत अन्य प्रक्रिया कराई जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।