बस्ती में छप्पर गिरने से महिला की गई जान: ग्रामीणों ने मलबा हटाकर निकाला, बगीचे पर बैठी थी महिला

बस्ती|
ग्रामीणों ने मलबा हटाकर निकाला, बगीचे पर बैठी थी महिला

परसरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में सोमवार सुबह अचानक छप्पर गिरने से महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ज्ञानमती बगीचे में बने पाही पर तख्त पर बैठी थीं। छप्पर भरभराकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे वह मलबे में दब गईं। आसपास मौजूद लोगों और परिवार के सदस्यों ने तत्काल मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।

मिश्रौली निवासी रामदेव प्रजापति की पत्नी ज्ञानमती सोमवार सुबह बगीचे में स्थित अपनी पाही पर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक पाही का छप्पर भरभराकर उनके ऊपर आ गिरा। छप्पर के मलबे में महिला के दबने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

हादसे की सूचना मिलने पर परसरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिवार के लोगों से हादसे की जानकारी ली। शुरुआती जांच में सामने आया कि छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर महिला की मौत हुई है। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पोस्टमॉर्टम से परिवार ने किया इनकार

पुलिस के अनुसार, मृतका के पति रामदेव प्रजापति ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार किया है। उन्होंने परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार करने के लिए लिखित आवेदन दिया है। पुलिस मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर रही है। अचानक हुई इस घटना से मिश्रौली गांव में भी शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।