बस्ती में नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव: पति से अक्सर होता था विवाद, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

बस्ती|
पति से अक्सर होता था विवाद, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

रुधौली थाना क्षेत्र के नसीबगंज चौराहे पर नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। महिला की पहचान पवन कुमार की पत्नी सुमन के रूप में हुई है। परिजनों की नजर सुबह शव पर पड़ी। वह छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटकी थी। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और रुधौली थाना प्रभारी को जानकारी दी। बाद में सीओ रुधौली और थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

परिजनों के अनुसार, सुमन की शादी करीब डेढ़ साल पहले पवन कुमार से हुई थी। दंपती का चार माह का बेटा है। सुमन मूल रूप से सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अवदही कला गांव की रहने वाली थी। शादी के बाद वह नसीबगंज में पति पवन कुमार, ससुर जवाहर अग्रहरी और सास सत्यमी देवी के साथ रह रही थी।

पति-पत्नी के बीच विवाद की भी चर्चा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुमन और उसके पति के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। हालांकि, उसकी मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगी वजह

थाना प्रभारी संजय कुमार दूबे ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।