'मन की बात' में गूंजा बस्ती का नाम: पीएम मोदी ने आकाश गुप्ता की पहल को बताया प्रेरणादायी, मनोरमा नदी सफाई अभियान की सराहना की

बस्ती|1 घंटा पहले
पीएम मोदी ने आकाश गुप्ता की पहल को बताया प्रेरणादायी, मनोरमा नदी सफाई अभियान की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड में रविवार को बस्ती जिले के युवा आकाश गुप्ता की पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी पहल राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई। प्रधानमंत्री ने मनोरमा नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। कहा कि आकाश ने समस्या की शिकायत करने के बजाय उसके समाधान का रास्ता चुना।समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री की ओर से सार्वजनिक रूप से प्रशंसा मिलने के बाद जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

हरैया विधानसभा क्षेत्र के लजघटा गांव निवासी आकाश गुप्ता लंबे समय से मनोरमा नदी की सफाई और संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आकाश ने बचपन में जिस नदी को स्वच्छ और जीवनदायिनी रूप में देखा था। समय के साथ उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। नदी में प्लास्टिक कचरा, जलकुंभी और अन्य अपशिष्ट पदार्थों के बढ़ते अंबार ने उन्हें चिंतित कर दिया। इसके बाद उन्होंने केवल चिंता जताने के बजाय स्वयं आगे बढ़कर नदी को साफ करने का संकल्प लिया। अपने मित्रों तथा स्थानीय युवाओं को भी इस अभियान से जोड़ा।

एक दिन में 50 से 60 किलो निकाला कचरा

सीमित संसाधनों के बावजूद आकाश और उनकी टीम ने नियमित रूप से श्रमदान करते हुए नदी की सफाई शुरू की। युवा जाल, फावड़ा और टोकरी लेकर नदी में उतरते थे। जलकुंभी, प्लास्टिक और अन्य कचरे को बाहर निकालते थे। पीएम ने बताया कि कई बार एक दिन में 50 से 60 किलोग्राम तक कचरा नदी से हटाया गया। लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम यह हुआ। मनोरमा नदी का एक बड़ा हिस्सा फिर से स्वच्छ और आकर्षक दिखाई देने लगा। इस अभियान ने न केवल नदी की स्थिति में सुधार किया। लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई।

जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण

पीएम मोदी ने कहा कि आकाश और उनकी टीम का कार्य जनभागीदारी की ताकत का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया। वे समाज और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। पीएम के इस उल्लेख के बाद जिले के लोगों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने आकाश गुप्ता की पहल की सराहना की। इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

राष्ट्रीय मंच पर बस्ती के युवा का उल्लेख

'मन की बात' जैसे राष्ट्रीय मंच पर बस्ती के एक युवा का उल्लेख होना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। प्रधानमंत्री की प्रशंसा के बाद मनोरमा नदी सफाई अभियान को नई पहचान मिली है। अब यह पहल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के एक सफल मॉडल के रूप में देखी जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।