सड़क हादसे में छात्र की मौत: तेज रफ्तार वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, कोचिंग के लिए घर से निकला था युवक

बस्ती|58 मिनट पहले
तेज रफ्तार वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, कोचिंग के लिए घर से निकला था युवक

हरैया क्षेत्र के एक होनहार छात्र की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार सुबह कोचिंग के लिए घर से निकले 16 वर्षीय छात्र को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है।

मृतक की पहचान हरैया थाना क्षेत्र के भलुहिया गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अखंड प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कोचिंग के लिए घर से निकला था। जब वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराजगंज तिलियाडीह के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

गांव में पसरा मातम

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अखंड की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि वह पढ़ाई में मेधावी और व्यवहार में बेहद सरल था। उसकी असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।