तालाब में मिली किशोर की बॉडी: ग्रामीणों ने पानी में तैरता देखा शव, गले पर मिले निशान

बस्ती|1 घंटा पहले
ग्रामीणों ने पानी में तैरता देखा शव, गले पर मिले निशान

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तालाब में 16 वर्षीय किशोर की बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर चोट का निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के महदेव गांव के पास रविवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने जलाशय में एक बॉडी तैरती देखी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से बॉडी को बाहर निकलवाया गया। उसकी पहचान महदेव गांव निवासी उदय राज गोंड के 16 वर्षीय पुत्र विनय गोंड के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और परिवार में कोहराम मच गया।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस के अनुसार मृतक के गले पर गहरे काले रंग का निशान मिला है। इससे मामला संदिग्ध हो गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। परिजनों का आरोप है कि विनय की डूबने से मौत नहीं हुई, बल्कि उसकी हत्या कर बॉडी को तालाब में फेंका गया है। पुलिस ने परिवार और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।