संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत: हत्या की आशंका से सनसनी, घर में मिले खून के निशान

बस्ती|2 घंटे पहले
हत्या की आशंका से सनसनी, घर में मिले खून के निशान

सोनहा थाना क्षेत्र के बसडिलिया गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के भीतर खून के छींटे मिलने के बाद मामले को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बसडिलिया गांव निवासी 30 वर्षीय अनूप चौधरी का विवाह इसी वर्ष 12 फरवरी को हुआ था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ रुधौली थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव में आयोजित अपने ससुर के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों देर रात अपने घर लौट आए। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ। इसके कुछ समय बाद अनूप चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

खून के छींटों ने बढ़ाई आशंका

मृतक के घर में खून के निशान मिलने के बाद घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि परिजन खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। लेकिन स्थानीय स्तर पर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने खून के नमूने सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है। जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्ष मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।