बस्ती में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत: मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

मुंडेरवा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक की देहरादून एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:50 बजे मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के निकट रेलवे गेट संख्या-190 से लगभग 200 मीटर पश्चिम, डाउन लाइन पर किलोमीटर संख्या 555/36-555/2 के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रेन पहुंचने से ठीक पहले युवक स्वयं रेलवे ट्रैक पर लेट गया था। इसके बाद तेज रफ्तार देहरादून एक्सप्रेस गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही आरपीएफ और मुंडेरवा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी तत्काल पहचान हो सके। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कराया जा रहा है, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी जा सके।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









