गोंडा में पानी भरे गड्ढे में डूबे दो बच्चे: एक की मिली बॉडी, दूसरे की खोज जारी

गोंडा|1 घंटा पहले
एक की मिली बॉडी, दूसरे की खोज जारी

इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के बैजपुर गांव में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों के हादसे का शिकार होने का मामला सामने आया। स्थानीय लोगों और पुलिस की कई घंटे की मशक्कत के बाद 15 वर्षीय शिवम मौर्या की बॉडी बरामद कर ली गई। जबकि 12 वर्षीय राजन मौर्या की तलाश जारी है। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मिनाज ने मैरिज हॉल निर्माण के लिए मिट्टी खुदवाई थी, जिससे बड़ा गड्ढा बन गया था। लगातार बारिश के कारण उसमें काफी पानी भर गया था। बताया जा रहा है कि शिवम और राजन साइकिल से खेलते हुए वहां पहुंचे और किसी तरह पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। घटना के समय आसपास मौजूद किसी व्यक्ति ने उन्हें डूबते नहीं देखा। बाद में जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

चार घंटे चला राहत अभियान

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई। करीब चार घंटे तक चले अभियान के बाद शिवम की बॉडी बरामद कर ली गई। वहीं, दूसरे बच्चे की तलाश लगातार जारी रही। पुलिस का कहना है कि खोजबीन में स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

मजदूर परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

शिवम मौर्या कक्षा छह का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई सत्यम है। वहीं राजन मौर्या कक्षा पांच का छात्र था और दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई का नाम राम जन्म तथा बहन का नाम मोनिका मौर्या है। दोनों बच्चों के माता-पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हादसे के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस कर रही जांच

इटियाथोक कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल राहत अभियान शुरू कराया गया। प्रथम दृष्टया दोनों बच्चों के खेलते-खेलते गड्ढे तक पहुंचने और उसमें डूबने की आशंका है। हालांकि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। फिलहाल प्राथमिकता दूसरे बच्चे की तलाश और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करना है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।