गोंडा के 25 उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर: छपिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार भी शामिल, जोनल पुलिस बोर्ड के फैसले पर हुई कार्रवाई

गोंडा|2 घंटे पहले
छपिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार भी शामिल, जोनल पुलिस बोर्ड के फैसले पर हुई कार्रवाई

पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत गोंडा जिले में तैनात 25 उपनिरीक्षकों का देवीपाटन परिक्षेत्र से गोरखपुर परिक्षेत्र में स्थानांतरण कर दिया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन के निर्देश पर की गई है। स्थानांतरित सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी आवश्यक आदेश जारी कर स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र रिलीव करने के लिए कहा गया है।

एडीजी जोन कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह तबादला जोनल पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय और प्रशासनिक समायोजन के आधार पर किया गया है। स्थानांतरित उपनिरीक्षकों में मालिक राज सिंह यादव, रघुवीर गौतम, चंद्रशेखर, योगेंद्र सिंह, दूधनाथ चतुर्वेदी, अभय सिंह, उमेश सिंह, कोमल प्रसाद यादव, सुरेश कुमार सिंह, बृजराज प्रसाद, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार यादव, जनार्दन राम, नितिन उपाध्याय, रविंद्र कुमार, सुनील कुमार सिंह, अमित यादव, अखिलेश यादव, रामकेश राम, शेषनाथ प्रधान, गजेंद्र पांडेय, अशोक कुमार सिंह और ज्ञानेश्वर प्रसाद सहित कुल 25 उपनिरीक्षक शामिल हैं।

अपराध नियंत्रण में सक्रिय रहे प्रमोद कुमार

स्थानांतरण सूची में छपिया थाना प्रभारी प्रमोद कुमार का नाम भी प्रमुखता से शामिल है। प्रमोद कुमार ने गोंडा जिले के विभिन्न थानों में तैनाती के दौरान अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी देखरेख में उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी सोनू पासी को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था। इसके अलावा उन्होंने कई संगीन मामलों का सफल खुलासा किया। आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए भी पहचान बनाई।

पुलिसिंग व्यवस्था को मिलेगी और मजबूती

एडीजी मुथा अशोक जैन ने बताया कि पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह स्थानांतरण प्रक्रिया लागू की गई है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इससे दोनों परिक्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।