गोंडा में भाजपा नेता पर केस: महिला से आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो वायरल, पीड़िता के पति ने दर्ज कराई शिकायत

गोंडा|1 घंटा पहले
महिला से आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो वायरल, पीड़िता के पति ने दर्ज कराई शिकायत

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा नेता वीरेंद्र पटेल के खिलाफ महिला से कथित रूप से अश्लील बातचीत करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। शिकायत महिला के पति की ओर से इटियाथोक कोतवाली में दी गई। मामले के साथ एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों का परीक्षण कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत के अनुसार वीरेंद्र पटेल ने महिला के मोबाइल पर फोन कर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी की। आरोप है कि बातचीत के दौरान महिला और उसके पति को लेकर भी अभद्र टिप्पणियां की गईं। वायरल ऑडियो में महिला कॉल करने वाले की पहचान पूछती सुनाई देती है। इस पर सामने वाला व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति का नाम बताता है। बातचीत के दौरान महिला उसे सुबह मिलने की बात कहती है। इसके बाद कॉल समाप्त हो जाती है।

वायरल ऑडियो की भी हो रही जांच

घटना के बाद महिला के पति ने इटियाथोक थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इटियाथोक कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि वीरेंद्र पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो भी जांच का हिस्सा है। इसकी सत्यता सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

पहले भी दर्ज हो चुका है मामला

पुलिस के अनुसार वीरेंद्र पटेल के खिलाफ पूर्व में भी एक शिक्षिका के साथ रेप के प्रयास का केस दर्ज हो चुका है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि वर्तमान मामले में शिकायत, वायरल ऑडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है तथा विवेचना पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।