गोंडा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत: परिजनों का दावा- छत से गिरने से हुई डेथ, डॉक्टर को दिखे हैंगिंग के निशान

गोंडा|13 घंटे पहले
परिजनों का दावा- छत से गिरने से हुई डेथ, डॉक्टर को दिखे हैंगिंग के निशान

कटरा बाजार थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने महिला के छत से गिरने की बात कही है। चिकित्सीय परीक्षण के दौरान गले पर मिले निशानों ने घटना को रहस्यमय बना दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

घटना कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बनगांव सिटकहवा गांव की है। नंदनी (20), पत्नी राजकुमार को परिजन गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार लेकर पहुंचे। परिजनों का कहना था कि वह छत से गिर गई थी। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अरुण सिंह ने जांच के बाद विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। हालांकि परीक्षण के दौरान डॉक्टर को उसके गले पर चोट और हैंगिंग जैसे निशान दिखाई दिए हैं। जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। अपराध निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। इसलिए सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।