गोंडा में टूटे बिजली पोल की चपेट में आया युवक: करंट लगने से मौत, परिजनों ने विभाग पर लगाया आरोप

गोंडा|56 मिनट पहले
करंट लगने से मौत, परिजनों ने विभाग पर लगाया आरोप

मोतीगंज थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। चकसड़ गांव में टूटे बिजली पोल और खुले तार की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि 10 दिन पहले पोल टूटने की सूचना देने के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

घटना रविवार सुबह करीब 9:30 बजे चकसड़ गांव में हुई। मृतक की पहचान प्रदीप सोनकर, पुत्र उदय राज सोनकर के रूप में हुई है। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजियाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे में प्रदीप का एक हाथ करंट की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

10 दिन पहले टूटा था पोल

परिवार का कहना है कि संबंधित बिजली पोल करीब 10 दिन पहले टूटकर गिर गया था। इसकी सूचना बिजली विभाग को समय रहते दे दी गई थी, लेकिन न तो पोल हटाया गया और न ही बिजली लाइन को सुरक्षित किया गया। परिजनों का आरोप है कि विभाग की इसी लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवम तिवारी ने भी बताया कि उन्होंने घटना से पहले ही विभाग को टूटे पोल की जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।