गीडा पुलिस की मुस्तैदी: ट्रैवल एजेंसी से 6 युवतियों को दिलाया रिफंड, दूसरी बस से सुरक्षित भेजा सिलीगुड़ी

गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को पुलिस की तत्परता से छह युवतियों को बड़ी राहत मिली। ये सभी युवतियां बेंगलुरु में नौकरी करती हैं और पश्चिम बंगाल में चुनाव के लिए वोट डालने सिलीगुड़ी जा रही थीं।
जानकारी के अनुसार, युवतियों ने बाघागाढ़ा स्थित एक ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से बस टिकट बुक कराया था। लेकिन गोरखपुर पहुंचने के बाद बस स्टाफ ने उन्हें आगे ले जाने से मना कर दिया और किराया वापस करने से भी इंकार कर दिया। इससे परेशान होकर युवतियों ने पुलिस से मदद मांगी।
पुलिस ने सुलझाया मामला
सूचना मिलते ही थाना गीडा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैवल एजेंसी से बातचीत कर मामला सुलझाया। पुलिस ने तत्काल युवतियों का पूरा किराया रिफंड कराया और दूसरी बस में उनके टिकट की व्यवस्था कराई।
इसके बाद सभी युवतियों को सुरक्षित सिलीगुड़ी के लिए रवाना कर दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट युवतियों ने गीडा पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।










