तिलक समारोह में पहुंची प्रेमिका: आठ साल तक शादी का झांसा देकर किया शोषण, प्रेमी पर केस दर्ज

गोरखपुर|23 घंटे पहले
आठ साल तक शादी का झांसा देकर किया शोषण, प्रेमी पर केस दर्ज

उरुवा थाना क्षेत्र में विवाह का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने क्षेत्र के एक युवक पर आरोप लगाया है। उसने शादी का भरोसा देकर करीब आठ वर्षों तक उसके साथ संबंध बनाए। बाद में दूसरी युवती से विवाह की तैयारी शुरू कर दी। जब महिला को युवक की शादी की जानकारी मिली तो वह उसके घर पहुंच गई। तिलक समारोह के दौरान विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। पीड़िता ने स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, करीब आठ वर्ष पहले उसकी मुलाकात उरुवा क्षेत्र के एक युवक से बैंक में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और संबंध प्रगाढ़ हो गए। महिला का आरोप है कि युवक ने विवाह का प्रस्ताव रखकर उसे भविष्य में शादी का भरोसा दिया। इसी विश्वास के आधार पर दोनों के बीच संबंध स्थापित हुए। आरोप है कि युवक ने उसे गीडा क्षेत्र में किराए के मकान में भी रखा। युवक उसे लगातार विवाह का आश्वासन देता रहा। महिला का कहना है कि युवक ने कोर्ट में शपथ पत्र तक तैयार कराया था। जिससे उसे पूरा भरोसा हो गया था कि जल्द ही दोनों विवाह बंधन में बंध जाएंगे। इसी विश्वास के चलते वह वर्षों तक उसके साथ संबंध में रही।

शादी का मिला कार्ड

महिला के मुताबिक, 26 अप्रैल को उसे युवक की दूसरी युवती से होने वाली शादी का निमंत्रण पत्र मिला। कार्ड देखकर वह स्तब्ध रह गई और सीधे युवक के घर पहुंच गई। जहां तिलक समारोह और विवाह की तैयारियां चल रही थीं। उसने सार्वजनिक रूप से विरोध किया। युवक से अपने वादे निभाने और संबंध स्वीकार करने की मांग की। इस दौरान मौके पर काफी देर तक विवाद और हंगामे की स्थिति बनी रही। पीड़िता का आरोप है कि युवक और उसके परिवार के लोगों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।

एसएसपी के निर्देश पर दर्ज हुई एफआईआर

महिला का कहना है कि घटना के बाद वह कई दिनों तक पुलिस थाने के चक्कर लगाती रही। उसकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसएसपी से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी और न्याय की मांग की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के निर्देश दिए। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईएर दर्ज कर ली गई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।