गोरखपुर में कल होगी लेखपाल मुख्य परीक्षा: 39 केंद्रों पर रहेंगे कड़े इंतजाम, 17,832 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

गोरखपुर|12 घंटे पहले
39 केंद्रों पर रहेंगे कड़े इंतजाम, 17,832 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

शहर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा गुरुवार को जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शिफ्ट में आयोजित होगी। जिले में कुल 17,832 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर परीक्षा केंद्रों की निगरानी तक हर स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंगलवार देर शाम गोरखपुर के एनेक्सी भवन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम सिटी एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी गजेंद्र कुमार ने की। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर आयोग की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

हर परीक्षा केंद्र पर रहेगी सख्त निगरानी

प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की है। केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ जमा न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन जांच की जाएगी और बिना सत्यापन किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिकारियों को समय से पहले अपने केंद्रों पर पहुंचकर ड्यूटी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि जांच और प्रवेश प्रक्रिया समय से पूरी हो सके। प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य वैध पहचान पत्र दिखाने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित

प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ऐसे उपकरण घर पर ही छोड़कर आएं। किसी भी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से नियमों का पालन करने और शांतिपूर्वक परीक्षा देने की अपील की है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

वेबसाइट पर ही पढ़ें