गोरखपुर में बिना अनुमति लगाया विवादित पोस्टर: प्रशासन ने हटवाए पोस्टर, पुलिस और सपाई आपस में भिड़े

गोरखपुर|
प्रशासन ने हटवाए पोस्टर, पुलिस और सपाई आपस में भिड़े

शहर के शास्त्री चौक पर लगाए गए एक विवादित पोस्टर को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी से जुड़े आरोपों वाला पोस्टर सामने आने के बाद पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हटवा दिया। प्रशासन ने पोस्टर लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी और सपा नेता अरविंद शुक्ला बाइक से शास्त्री चौक पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने अपने समर्थकों की मदद से बिना अनुमति विवादित पोस्टर लगवाया। इसकी सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी घनश्याम उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पोस्टर हटाने को लेकर पुलिस और सपा नेताओं के बीच कहासुनी भी हुई।

नगर निगम ने चलाया विशेष अभियान

बाद में सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, प्रमोद कुमार समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टर हटवा दिया गया। इसके साथ ही नगर निगम ने शहर में बिना अनुमति लगाए गए और विवादित बैनर-पोस्टरों के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाया। संबंधित पोस्टर पर अरविंद और उपेंद्र दत्त शुक्ला का नाम अंकित था।

पहचान के बाद होगी विधिक कार्रवाई

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि देर रात चोरी-छिपे विवादित पोस्टर लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम ने तत्काल कार्रवाई की। पोस्टर हटवा दिया गया है और इसे लगाने वालों की पहचान भी कर ली गई है। उनके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।