गोरखपुर में 13 से 30 जुलाई तक बंद रहेगा तरंग ओवरब्रिज: बदले जाएंगे पुल के बेयरिंग और ज्वाइंट, मरम्मत और रखरखाव के लिए लिया फैसला

गोरखपुर|
बदले जाएंगे पुल के बेयरिंग और ज्वाइंट, मरम्मत और रखरखाव के लिए लिया फैसला

तरंग मोड़ से हड़हवा फाटक की ओर जाने वाले तरंग ओवरब्रिज को 13 जुलाई से 30 जुलाई तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा। पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट और बेयरिंग बदलने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मरम्मत कार्य कराएगा। इस संबंध में यातायात विभाग से भी अनुमति मिल चुकी है।

कुछ वर्ष पहले तरंग क्रासिंग पर लगातार लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए इस ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। इसके बाद रेलवे क्रासिंग बंद कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में यातायात काफी सुगम हो गया। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी पुल का उपयोग करते हैं। हाल ही में तकनीकी निरीक्षण के दौरान अभियंताओं ने पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट और बेयरिंग बदलने की आवश्यकता बताई थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने अनुरक्षण कार्य का प्रस्ताव तैयार कर यातायात विभाग से अनुमति प्राप्त की। अब 13 जुलाई से पुल पर मरम्मत कार्य शुरू होगा और इस दौरान ओवरब्रिज पर सभी प्रकार का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

30 जुलाई तक पूरा होगा कार्य

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-3 के अधिशासी अभियंता यूपी सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य 30 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि मरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जा सके।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।