गोरखपुर में 445 करोड़ से बदलेगी दक्षिणांचल की तस्वीर: 118 किमी सड़कों पर काम तेज, गांवों तक बेहतर होगी कनेक्टिविटी

गोरखपुर|57 मिनट पहले
118 किमी सड़कों पर काम तेज, गांवों तक बेहतर होगी कनेक्टिविटी

शहर के दक्षिणांचल क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए 445 करोड़ रुपये की लागत से नौ बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इन योजनाओं के तहत 118 किलोमीटर लंबी सड़कों का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और निर्माण किया जा रहा है। परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

दक्षिणांचल के प्रमुख मार्गों को बेहतर बनाने के साथ गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन और लिंक एक्सप्रेसवे से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रमुख स्थानों के बीच आवागमन को आसान बनाने के लिए चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसका सबसे अधिक लाभ उन ग्रामीण इलाकों को मिलेगा, जो लंबे समय तक खराब सड़क नेटवर्क के कारण विकास से पीछे रहे।

बदहाल सड़कों से आधुनिक सड़क नेटवर्क की ओर बढ़ता दक्षिणांचल

कभी गड्ढों और खराब सड़कों के कारण दक्षिणांचल को जिले का सबसे पिछड़ा इलाका माना जाता था। इलाज, शिक्षा और व्यापार के लिए शहर पहुंचना लोगों के लिए चुनौती बना रहता था। अब नई और चौड़ी सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की तस्वीर तेजी से बदल रही है। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही आसान होने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

समयबद्ध तरीके से पूरे होंगे सभी प्रोजेक्ट

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अनुरूप जिले में सड़क निर्माण परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 13 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 57 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली धुरियापार-उरुवा-शाहपुर-बेलघाट मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का लोकार्पण किया था। इसके बाद अगले एक माह से लेकर मार्च 2027 तक 445 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली नौ परियोजनाओं के तहत 118 किलोमीटर सड़क नेटवर्क का कायाकल्प पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नौ परियोजनाओं का निर्माण कार्य तेज

वर्तमान में महदेवा-दुधरा-सोपरा मार्ग, गोरखपुर-खजनी-सिकरीगंज मार्ग, भीटी-बांसगांव-गोला मार्ग, हाटा-ढेबरा-ढकवा-शिवपुर मार्ग, कौड़ीराम-जगदीशपुर-डिहवा-हरपुर चीनी मिल मार्ग, रिकौली-बनकटा मार्ग, मिनी आईटीआई हरिहरपुर संपर्क मार्ग और उरुवा-दुधरा-पिपरी मार्ग समेत सभी नौ परियोजनाओं पर विभिन्न चरणों में तेजी से निर्माण कार्य जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।