गोरखपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 11 थानों पर नई तैनाती, सात थानेदार गैर जनपद के लिए रिलीव

गोरखपुर|
11 थानों पर नई तैनाती, सात थानेदार गैर जनपद के लिए रिलीव

जिला पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। जिले के 11 थानों पर नए थानेदारों की तैनाती की गई है। वहीं सात थानेदारों को गैर जनपद के लिए रिलीव कर दिया गया है। गुरुवार देर रात जारी इस आदेश के बाद पुलिस विभाग में हलचल बढ़ गई है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर यह नई तैनाती सूची जारी की गई है। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

नई तैनाती के तहत पिपराइच के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव को रामगढ़ताल थाने का प्रभारी बनाया गया है। विवेक त्रिवेदी को पुलिस लाइन से पिपराइच, अरविंद कुमार सिंह को कैंपियरगंज, और प्रहलाद सिंह को गोला थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह राजकुमार सरोज को गगहा, जगदीश पाल को गुलरिहा, संतोष कुमार अवस्थी को बांसगांव, राकेश रोशन सिंह को शाहपुर, और संजय कुमार मिश्रा को सहजनवां थाने का चार्ज दिया गया है। गौरव वर्मा को राजघाट, प्रशांत पाठक को हरपुर बुदहट, और ज्ञानेंद्र सिंह को पीपीगंज थानेदार बनाया गया है। विवेक कुमार मिश्रा को मीडिया सेल में भेजा गया है।

सात थानेदारों को किया गया रिलीव

वहीं, सात थानेदारों को गैर जनपद स्थानांतरण के तहत रिलीव कर दिया गया है। इनमें बांसगांव के जितेंद्र कुमार सिंह, राजघाट के पंकज गुप्ता, सहजनवां के महेश कुमार चौबे, पीपीगंज के अरुण कुमार सिंह, गुलरिहा के इत्यानंद पांडेय, शाहपुर के चंद्रभान सिंह और रामगढ़ताल के नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव शामिल हैं।

कानून व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी

पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस तरह के बदलाव से जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर किया जा सकेगा। नए थानेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाएं और अपराध पर सख्ती से नियंत्रण करें। आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर जमीनी स्तर पर देखने को मिल सकता है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।