तिवारीपुर में मनबढ़ो ने जमकर चलाए ईंट-पत्थर: दो गुटों ने 10 मिनट तक बनाया दहशत का माहौल, हाथ में बेल्ट नचाते हुए गालियां देते निकले मनबढ़

निवेदिता चंद|24 फ़रवरी 2026
दो गुटों ने 10 मिनट तक बनाया दहशत का माहौल, हाथ में बेल्ट नचाते हुए गालियां देते निकले मनबढ़

तिवारीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष से 10 से अधिक लड़के जुटकर आए। एक दुकान में घुसकर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इस दौरान चाय की दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। वहीं, मनबढ़ युवक सड़क पर तांडव करते रहे। करीब 10 मिनट तक वहां झड़प चलती रही। इसके बाद हाथ में बेल्ट नचाते हुए लड़के गालियां देते हुए निकल गए। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे मनबढ़ ईंट-पत्थर बरसाते दिख रहे हैं।

दोपहर की घटना

घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। आस-पास के लोगों ने बताया कि रूद्रपुर और अंधियारीबाग के लड़कों में काफी दिन से किसी बात पर झगड़ा चल रहा है। दोनों ही गुट मौका मिलते ही एक दूसरे पर हमला करते रहते हैं। शनिवार को भी तिवारीपुर क्षेत्र के दुल्हन मैरेज हाउस के पास एक चाय की दुकान पर दोनों गुटों में पहले झड़प हुई। इसके बाद एक पक्ष से 10 से अधिक लड़के पैदल दौड़ते हुए। चाय की दुकान में घुसकर ईंट पत्थर बरसाने लगे। इस दौरान चाय की दुकान पर बैठा दूसरा पक्ष छत पर भाग कर चढ़ गया। उसकी गाड़ी बाहर थी।

गाड़ियों पर बरसाई ईंट

मनबढ़ों ने बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी ईंट बरसाना शुरू कर दिया। वहीं छत से भी दूसरे गुट के मनबढ़ चिल्लाते रहे। इस दौरान हाथ में बेल्ट नचाते हुए रूद्रपुर की तरफ से आए लड़के छत की तरफ देखकर गालियां देते रहे। हाथ में बेल्ट नचाते हुए मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद तिवारीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले सभी मनबढ़ वहां से भाग निकले। तिवारीपुर थाना प्रभारी के साथ ही 02 चौकी इंचार्ज आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं। तिवारीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अंधियारी बाग और तरंग क्रासिंग के पास के लड़कों का आपस में पुराना विवाद चल रहा है। जांच कर कार्रवाई की

जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।