पीपीगंज के घर में घुसे चार बदमाश: नौ माह की बच्ची को बनाया बंधक, परिवार को धमकाकर लूटे पांच लाख के जेवर

गोरखपुर|18 घंटे पहले
नौ माह की बच्ची को बनाया बंधक, परिवार को धमकाकर लूटे पांच लाख के जेवर

पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में देर रात चार बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार के लोगों को धमकाते हुए करीब पांच लाख रुपये के जेवर लूट लिए। उसके बाद बदमाशों ने नौ माह की बच्ची को अपने कब्जे में लेकर परिवार पर दबाव बनाया। बच्ची की सुरक्षा को देखते हुए उसकी मां ने घर में रखे जेवर बदमाशों को सौंप दिए। वारदात के बाद आरोपी बच्ची को छोड़कर जेवर लेकर भाग निकले।

तिघरा गांव निवासी प्रेमचंद के घर में परिवार के सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे चार बदमाश मुंह बांधकर घर में घुसे। बताया जा रहा है कि वो घर में पीछे की तरफ से घुसे। अचानक बदमाशों को सामने देखकर परिवार के लोग डर गए। उसके बाद बदमाशों ने नौ माह की मासूम बच्ची को अपने कब्जे में लेकर परिवार को धमकाया और घर में मौजूद जेवर निकालकर देने को कहा। उन्होंने विरोध करने या शोर मचाने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

विरोध ना करके बदमाशों को सौंपे जेवर

मासूम की सुरक्षा को देखते हुए उसकी मां ने विरोध करने के बजाय बदमाशों की मांग पूरी करना सही समझा। उन्होंने घर में रखे करीब पांच लाख रुपये की कीमत के बताए जा रहे जेवर बदमाशों को दे दिए। जेवर मिलने के बाद बदमाशों ने बच्ची को छोड़ दिया और मौके से भाग निकले।

पुलिस ने घटना के संबंध में ली जानकारी

बदमाशों के जाने के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी ली। बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस अब बदमाशों के घर में प्रवेश करने के तरीके और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।