गोरखपुर में कुत्ते को भगाने उठे युवक की बची जान: अगले ही पल भरभराकर गिरा गुंबद, मामी के अंतिम संस्कार में हुआ था शामिल

गोरखपुर|
अगले ही पल भरभराकर गिरा गुंबद, मामी के अंतिम संस्कार में हुआ था शामिल

राजघाट स्थित गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट पर रविवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के दौरान वहां मौजूद राप्तीनगर निवासी आलोक बाल-बाल बच गए। उनका कहना है कि हादसे से कुछ क्षण पहले एक कुत्ता उनके पास आकर बैठ गया था। उसे हटाने के लिए वह अपनी जगह से उठकर आगे चले गए। कुछ ही देर बाद जिस स्थान पर वह बैठे थे, उसी जगह गुंबद का मलबा आ गिरा।

आलोक ने बताया कि वह अपनी मामी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट पहुंचे थे। वह अधिवक्ता संजय सिंह के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक कुत्ता उनके पास आकर बैठ गया। उसे भगाने के लिए वह उठे और कुछ दूर चले गए। तभी आकाशीय बिजली गिरी और गुंबद ढह गया। घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला।

बोले- जिंदगी भर याद रहेगी यह घटना

आलोक ने कहा कि अगर कुत्ता उनके पास नहीं आया होता तो वह अपनी जगह से नहीं उठते और गुंबद के मलबे की चपेट में आ सकते थे। उन्होंने कहा, “जिस कुत्ते को भगाने दौड़ा, उसी ने मेरी जान बचाई। अगर वह नहीं आया होता तो मैं अपनी जगह से नहीं उठता और मलबे में दब जाता। यह घटना जीवन भर नहीं भूलूंगा।”

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।