गोरखपुर में आज पावर कट: 6 घंटे तक बाधित रहेगी आपूर्ति, कई फीडरों पर रहेगा असर

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आज विद्युत विभाग की ओर से लाइन शिफ्टिंग, रोड चौड़ीकरण, नए फीडर निर्माण और रखरखाव कार्यों के चलते कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने अलग-अलग विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में शटडाउन लेने का निर्णय लिया है। इसके कारण उपभोक्ताओं को निर्धारित समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विभाग का कहना है कि सभी कार्य तय समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। काम समाप्त होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे कटौती से पहले पानी भरने समेत अन्य आवश्यक कार्य निपटा लें, ताकि असुविधा कम हो।
विद्युत विभाग के अनुसार, राप्तीनगर विद्युत उपकेंद्र के कृष्णा नगर और मोतीपोखरा फीडर, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के हनुमंत नगर फीडर, खोराबार उपकेंद्र के सूबा बाजार फीडर, पादरी बाजार उपकेंद्र के जंगल धूसर फीडर तथा इंडस्ट्रियल स्टेट उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इन इलाकों में लाइन शिफ्टिंग और अन्य तकनीकी सुधार कार्य किए जाएंगे। विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
पादरी बाजार, शाहपुर और खुटहन में तीन घंटे का शटडाउन
रखरखाव और लाइन सुधार कार्यों के चलते पादरी बाजार, शाहपुर और खुटहन विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान विभागीय टीमें नेटवर्क की तकनीकी खामियों को दूर करने और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करेंगी। इससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
सूरजकुंड में 4 घंटे बाधित रहेगी सप्लाई
सूरजकुंड विद्युत उपकेंद्र पर नए फीडर के निर्माण कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसका प्रभाव तिवारीपुर, बहरामपुर, सूरजकुंड, ओवरब्रिज, माधोपुर तथा आसपास के क्षेत्रों पर पड़ेगा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार नया फीडर तैयार होने के बाद क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी और आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









