देर रात बारिश के बाद निकली तेज धूप: भीषण गर्मी से मिली राहत, अगले एक सप्ताह तक बदलता रहेगा मौसम

गोरखपुर|1 घंटा पहले
भीषण गर्मी से मिली राहत, अगले एक सप्ताह तक बदलता रहेगा मौसम

शहर में गुरुवार देर रात गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया। लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। रातभर हुई बारिश के कारण शुक्रवार सुबह मौसम सुहावना रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ तेज धूप और उमस ने फिर से लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, आने वाले दिनों में मौसम लगातार बदलता रहेगा। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ अच्छी बारिश की संभावना भी बन रही है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सात से आठ दिनों तक मौसम स्थिर नहीं रहेगा। इस दौरान कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लेकिन पूरे जिले में एक साथ लगातार वर्षा के आसार फिलहाल नहीं हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी, उमस और बीच-बीच में होने वाली बारिश तीनों का मिला-जुला असर महसूस करना पड़ सकता है।

26 से 28 जून तक तेज धूप और उमस करेगी परेशान

मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 से 28 जून के बीच दोपहर के समय तेज धूप और उमस लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि दोपहर बाद या देर शाम कुछ इलाकों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।

29 जून से सक्रिय होगा मानसूनी प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार 29 जून से मौसम में स्पष्ट बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी और शहर के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां बढ़ने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसूनी गतिविधियां तेज होने के बाद लोगों को उमस और भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है। हालांकि बीच-बीच में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना बनी रहेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।