चौरीचौरा में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत: काम के लिए निकली थीं घर से बाहर, परिजनों में मचा कोहराम

चौरी चौरा थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, हादसा चौरी सतहवा ओवरब्रिज के पास सुबह करीब छह बजे हुआ। मृतका की पहचान चकदेइया गांव निवासी 70 वर्षीय किसमावती, पत्नी मदनलाल यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मुंडेरा बाजार चौकी प्रभारी अशोक वर्मा मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई। परिजनों के मुताबिक, किसमावती सुबह बिना किसी को बताए घर से किसी काम के लिए निकली थीं। कुछ देर बाद उनके ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बॉडी देखकर रो पड़े।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









