कुशीनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 170 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, मजबूत होगी कानून-व्यवस्था

कुशीनगर|1 घंटा पहले
170 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, मजबूत होगी कानून-व्यवस्था

शहर में पुलिस महकमे में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने गुरुवार को जारी सूची में 70 उपनिरीक्षकों तथा 100 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों का स्थानांतरण कर तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए गए हैं। सूची में उन उपनिरीक्षकों को शामिल किया गया है, जो दो वर्ष से अधिक समय से एक ही थाने में तैनात थे। वहीं तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों का भी स्थानांतरण किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से पुलिस व्यवस्था में कार्यकुशलता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

कई थानों और शाखाओं में बदली तैनाती

तबादला सूची में कोतवाली पडरौना, कसया, हाटा, रामकोला, तरयासुजान, तमकुहीराज, नेबुआ नौरंगिया, अहिरौली बाजार, सेवरही, जटहां बाजार, कुबेरस्थान, रविन्द्रनगर धूस, विशुनपुरा, खड्डा और चौरीचौरा समेत जिले के अधिकांश थानों में नई तैनातियां की गई हैं। साइबर हेल्प डेस्क और यातायात शाखा में भी अधिकारियों का फेरबदल किया गया है। कई पुलिसकर्मियों को थानों से साइबर हेल्प डेस्क भेजा गया, जबकि वहां तैनात कर्मियों को विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

आदेश के तहत पुलिस लाइन से संबद्ध कुछ उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कमल सिंह यादव को रविन्द्रनगर धूस, फिरतू यादव को तमकुहीराज, बजराज यादव को तरयासुजान, जयराम प्रसाद को हाटा तथा राजनारायण राम को कप्तानगंज थाने में तैनाती मिली है। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।