कुशीनगर में नाली की खुदाई के दौरान जर्जर मकान ढहा: महिला की इलाज के दौरान मौत, जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ हादसा

कुशीनगर|
महिला की इलाज के दौरान मौत, जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ हादसा

हाटा नगर पालिका क्षेत्र में नाली निर्माण के दौरान जर्जर मकान गिरने से मलबे में दबकर घायल हुई बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।

वार्ड संख्या 11 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में नाली निर्माण का कार्य चल रहा था। सुग्रीव और श्रीनाथ सैनी के मकानों के बीच जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान सुग्रीव का जर्जर मकान अचानक भरभराकर श्रीनाथ सैनी के मकान की ओर गिर गया। उस समय श्रीनाथ सैनी की पत्नी मोनिका देवी घर में बर्तन साफ कर रही थीं और मलबे की चपेट में आ गईं।

रेस्क्यू के बाद अस्पताल पहुंचाया गया

मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मोनिका देवी को मलबे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

परिजन महिला को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।