डीजे पर नाचने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या: नग्न अवस्था में मिली बॉडी, शरीर पर चोट के निशान

कुशीनगर|28 अप्रैल 2026
 नग्न अवस्था में मिली बॉडी, शरीर पर चोट के निशान

जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक तिलक समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनखराबे में बदल गया। 24 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसकी बॉडी गांव के बाहर एक आम के पेड़ के नीचे नग्न अवस्था में मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

घटना चौराखास थाना क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी गांव की है। गांव में वशिष्ट प्रजापति के बेटे का तिलक समारोह चल रहा था। रात में डीजे पर नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सुबोध गुप्ता का कुछ युवकों से विवाद हो गया। शुरुआत में मामूली कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोगों ने मिलकर सुबोध की जमकर पिटाई की। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों को दी गई सूचना

डीजे संचालक ने घटना की जानकारी सुबोध के पिता लखीचंद गुप्ता को दी। पिता मौके पर पहुंचे और बेटे को घर चलने के लिए कहा। लेकिन सुबोध ने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन वापस लौट आए। इसी बीच आरोपियों ने सुबोध का मोबाइल तोड़ दिया और सिम निकाल ली। इसके बाद क्या हुआ, यह किसी को स्पष्ट नहीं है। रात के अंधेरे में युवक गायब हो गया।

सुबह नग्न अवस्था में मिली बॉडी

सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए थे। उन्होंने गांव के पश्चिम सरेह में छठ घाट से करीब 200 मीटर दूर एक आम के पेड़ के नीचे एक बॉडी पड़ी देखी। बॉडी नग्न अवस्था में थी। शरीर पर चोट के निशान थे। सिर और गले पर गंभीर चोटें दिख रही थीं। नाक से खून बह रहा था। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

 नग्न अवस्था में मिली बॉडी, शरीर पर चोट के निशान

पहचान होते ही मचा कोहराम

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान सुबोध गुप्ता के रूप में की। यह देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता लखीचंद गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भारी भीड़ जुट गई। हर कोई इस वारदात से स्तब्ध था। माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस ने छह लोगों को किया अरेस्ट

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी तमकुही जयंत यादव और थानाध्यक्ष दिनेश साहनी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। हालांकि डॉग स्क्वायड को कोई खास सुराग नहीं मिला। पुलिस ने पूछताछ के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपमृतक के पिता ने एप्लीकेशन देकर कई लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। इसमें वशिष्ट प्रजापति के पुत्र के अलावा देवव्रत, भीम, राजकुमार और कुछ अज्ञात लोगों के नाम शामिल हैं। परिवार का आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।