हेतिमपुर नहर में मिली बालक की बॉडी: घर से निकलने के बाद नहीं लौटा था मासूम, नहर किनारे मिले कपड़े

कुशीनगर|2 घंटे पहले
घर से निकलने के बाद नहीं लौटा था मासूम, नहर किनारे मिले कपड़े

हरपुर माफी क्षेत्र के लिकी टोला से लापता हुए नौ वर्षीय सन्नी पासवान की बॉडी हेतिमपुर नहर में मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कई घंटों की तलाश और खोज अभियान के बाद ग्रामीणों ने नहर किनारे बॉडी देखी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, पूरे गांव में मातम का माहौल है।

मृतक की पहचान हरपुर माफी के लिकी टोला निवासी उत्तम पासवान के नौ वर्षीय पुत्र सन्नी पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सन्नी घर से बाहर निकला था। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। उसके घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने आसपास तलाश शुरू की। धीरे-धीरे ग्रामीण भी खोजबीन में शामिल हो गए। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

एनडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

तलाश के दौरान नहर की पटरी पर सन्नी के कपड़े मिलने से परिजनों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। कपड़े मिलने के बाद उसके नहर में गिरने या डूबने की आशंका प्रबल हो गई। सूचना पर रामकोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने खोज अभियान शुरू कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। जिसने नहर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया।

खोज अभियान के बाद मिली बॉडी

लगातार चल रहे खोज अभियान के बीच हेतिमपुर नहर क्षेत्र में ग्रामीणों को एक बॉडी दिखाई दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बॉडी की पहचान सन्नी पासवान के रूप में कराई गई। इसके बाद बॉडी को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

गांव में शोक

मासूम की असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। गांव में भी शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।