कुशीनगर में आदित्य त्रिपाठी बने सुभासपा जिला उपाध्यक्ष: संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर, बोले- पूरी प्रतिबद्धता से निभाऊंगा जिम्मेदारी

कुशीनगर|
संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर, बोले- पूरी प्रतिबद्धता से निभाऊंगा जिम्मेदारी

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए आदित्य त्रिपाठी 'बादल' को युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष रूद्र राजन राजभर के निर्देश पर की गई। नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार राव ने आदित्य त्रिपाठी 'बादल' को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और कुशीनगर में संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आदित्य पार्टी की विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी 'बादल' ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। संगठन की नीतियों को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।