कुशीनगर में झोपड़ी में मिला युवक का शव: माता-पिता की पहले हो चुकी है मौत, असमय निधन से परिवार में पसरा मातम

कुशीनगर|12 अगस्त 2026
माता-पिता की पहले हो चुकी है मौत, असमय निधन से परिवार में पसरा मातम

कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली में बुधवार सुबह हाईवे किनारे कटरैन की झोपड़ी में 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

मृतक की पहचान जोल्हिनिया निवासी शिवा चौहान पुत्र विजयचंद्र चौहान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शिवा की उम्र करीब 28 वर्ष थी। उसका शव घर से लगभग 500 मीटर दूर हाईवे किनारे स्थित कटरैन की झोपड़ी में मिला। बुधवार सुबह राहगीरों की नजर झोपड़ी में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल सूचना पुलिस को दी।

नशे का आदि था युवक

परिजनों ने बताया कि शिवा अविवाहित था। उसके माता-पिता का भी कुछ समय पहले निधन हो चुका था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शिवा को नशे की लत थी और वह अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था। हालांकि, इन बातों से उसकी मौत के कारणों की पु​​ष्टि नहीं की जा सकती। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से जानकारी ली और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

शव की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। शिवा की असामयिक मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कर रही जांच पड़ताल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक की मौत के कारणों को लेकर अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि युवक की मौत बीमारी, नशे, हादसे या किसी अन्य कारण से हुई। पुलिस आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।